इमारत ए शरिया पहुँचे तेजस्वी यादव, दी ईद की बधाई!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

ईद उल फितर 2025: तेजस्वी यादव ने दी ईद की मुबारकबाद

ईद उल फितर 2025 के मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को फुलवारीशरीफ स्थित बिहार-झारखंड और उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी इदारा इमारत ए शरिया में पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

तेजस्वी यादव ने ईद की नमाज अदा करने के बाद रात में अपने काफिले के साथ इमारत ए शरिया पहुंचकर मुसलमान समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने सभी को शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तेजस्वी यादव के इस कदम से समुदाय में खुशी का माहौल बना और उनकी ओर से दी गई मुबारकबाद को लेकर लोगों ने धन्यवाद दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें