मुजफ्फरपुर में नहाने के दौरान दो युवक की डूबकर मौत : परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

लोकेशन/मुजफ्फरपुर
स्लग/हादसा

एंकर : मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में डूबने से दो युवक की मौत हो गई, घटना के बाद लोगो की भारी भीड़ उमर पड़ी. इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, शुभ कार्य में पसरा मातम, दोनो अपने संबंधी के यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे थे.

जानकारी के मुताबिक घटना कटरा प्रखंड के बर्री पंचायत के गंगिया स्थित पीपा पुल के समीप बागमती नदी की है. जहा तीन दोस्त एकसाथ नदी में नहाने गए थे जिसमे से दो युवक की डूबकर मौत हो गई. इधर सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और शव की खोजबीन में जुट गई, स्थानीय लोगो की मदद से दोनो का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया है – बताया जा रहा है की स्थानीय अशोक मिश्रा के यहां उपनयन कार्यक्रम के लिए सभी आए थे. जो की दूसरे दूसरे जिले के रहने वाले है. जहा नहाने के दौरान ये हादसा हो गया है. इधर पुलिस आगे की करवाई में जुटी है..!

बाइट:- तीसरा युवक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें