अपराधियों ने चाय दुकानदार क़ो मार दी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई मौत, राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज पॉलिटेक्निक के पास की है घटना

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरियागंज पॉलिटेक्निक के पास देर शाम को करीब 8:30 बजे दीपक साह नाम के चाय दुकानदार को बेखौफ अपराधियों ने दो गोली मार दिया। युवक की पहचान स्वर्गीय शंभू शाह के 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह के रूप में की गई है। युवक के परिजन गोली चलने की आवाज सुनकर युवक के पास पहुंचे और युवक को घायल देखकर उसे गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आए। युवक की गंभीर हालात देखकर सदर अस्पताल से युवक को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक दीपक के पास पहुंचे और उसने दीपक कुमार का नाम पूछा और उसके पेट में दो गोली मार दी। बताया जाता है कि नेपाली नंबर का अपाचे बाइक था, जिस पर दोनों अपराधी सवार थे। वही दो गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। युवक की पहचान लहरियागंज पॉलिटेक्निक के निकट के स्वर्गीय शंभू शाह के 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह के रूप में की गई है। युवक के परिजन गोली चलने की आवाज सुनकर युवक के पास पहुंचे। युवक को घायल देखकर उसे गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आए।

मधुबनी सदर अस्पताल में घायल युवक की गंभीर हालात देखकर सदर अस्पताल से युवक को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मृत्यु होने पर मृतक का शव लेकर परिजन सदर अस्पताल लौट गए हैं। घटना की सूचना पर रहिका थाना, राजनगर थाना और नगर थाना सहित कई थानों की डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है वहीं अपराधियों की टोह ली जा रही है। पुलिस मीडिया से अभी कुछ भी बात नहीं कर रही है। जबकि पुलिस आसपास की सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। जबकि गोलीबारी की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Join us on:

Leave a Comment