रिपोर्ट- सुमित कुमार!
भारत सरकार के निर्देश पर तेघड़ा गांव पहुंची पटना से विशेज्ञय टीम। तेघड़ा गांव में कौआ में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पहुंची टीम !
-मुंगेर:: हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में मृत कौवे के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पशु स्वास्थ उत्पादन संस्थान पटना के चार सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची जंहा जिला पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर कमलदेव यादव के साथ तेघड़ा गांव पहुंचकर प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया कुछ सेम्पल इकट्ठा किये
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलदेव यादव ने बताया की भारत सरकार के निर्देश पर पशु स्वास्थ एवं उत्पादन संस्थान पटना से चार सदस्यीय टीम मुंगेर के तेघड़ा गांव पहुंचे जिसमे शोध पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार सहायक निदेशक ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा ,विनोद कुमार और मो. सफ़ुद्दीन थे जंहा से सभी बर्ड फ्लू एपिसेंटर पहुंचे ओर आस -पास इलाको का निरीक्षण किया कुछ सेम्पल इक्क्ठा की उन्होंने कहा की टीम के निर्देश पर बर्ड फ्लू एपिसेंटर से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में केमिकल छिड़काव किया गया साथ कई दिशा और निर्देश दिए गए इसके साथ हर तीन से चार दिन में छिड़काव करने को कहा इसके साथ पोल्ट्री फार्म और पक्षियों के आने-जाने वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया की तेघड़ा गांव में 10 मार्च को मृत कौवे मिलने की सूचना मिली थी। खड़गपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने टीम भेजकर सैंपल लिया। जांच के लिए पहले पटना और फिर भोपाल भेजा गया। मंगलवार को कोए में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
पटना से शोध पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया की भारत सरकार के निर्देश पर तेघड़ा गांव के एपिसेंटर पहुंच कर कुछ सेम्पल इकट्ठा किया गया इसके साथ डेढ़ किलोमीटर तक छिड़काव किया गया. उन्होंने कहा आस -पास पोल्ट्री फॉर्म का भी सैम्पल लिया गया। उन्होंने कहा जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है की वे तीन से चार दिन में छिड़काव कराते रहे जिसेस की आगे बर्ड फ्लू की सम्भवना ना हो।
वही खड़गपुर एसडीएम राजीव रौशन ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने को कहा है।इससे निपटने के लिए अस्पताल में अलग से वार्ड तैयार करवाया जा रहा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर उक्त जगह जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तैयार रहने को कहा है।




