बाढ़ में युवक की गोलीमार कर हत्या, NH31 जाम, भारी बबाल!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

बाढ़ थानाक्षेत्र में चलती ऑटो को रोक कर युवक को गोली मार दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचुआरा गाँव के पास ऑटो को बाईक सवार बदमाशों ने रोक लिया और युवक की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 31 जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के लिये मुआवजे की माँग करने लगे। स्थानीय प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी लोग सड़क पर डटे रहे और वरीय पदाधिकारी को बुलाने की माँग करते रहे।
मृतक की पहचान अथमलगोला निवासी सुमित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि कल ही बाढ़ के नए ए एस पी अरविंद प्रताप सिंह ने पद भार ग्रहण किया है, ए एस पी के जॉइन करते ही बदमाशों ने दिन दहाड़े हत्याकांड को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है।
हालाँकि बाढ़ पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी। ईधर 3 घण्टे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम है जिससे आम यात्री काफी परेशान हैं। खबर लिखे जाने तक लोग आला अधिकारियों को बुलाने पर अड़े हैं।

Join us on:

Leave a Comment