भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के पास की एक बहुत बड़ी घटना सामने आ रही है, पर्वती के बदमाश कन्हैया यादव और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप है !
बताते चलें कि कन्हैया का साथी महिला को झांसा देकर झाड़ी के पास ले गया, कन्हैया का साथी सावंत महिला को अकेली पाकर उसके घर आया और कहा कि उसके पति को कन्हैया ने एमबीए विभाग के पास झाड़ी में बांधकर रखा है ,सावन झांसा देकर महिला को कन्हैया के पास ले गया जहां उसका पति नहीं था, उसके बाद कन्हैया ने हथियार का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया, महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े को उसने फाड़ दिया! कन्हैया के बाद उसका साथी सावन भी रेप करने की तैयारी में था तभी महिला शोर मचाने लगी और दरिंदों के चंगुल से नग्न हालत में ही भाग निकली, महिला के शोर मचाने से आसपास के लोग जुट गए स्थानीय एक बुजुर्ग औरत ने अपने घर से नाइटी निकाल कर महिला को ढकने के लिए दिया विधि विश्वविद्यालय थानेदार रीता कुमारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है महिला का मेडिकल कराया जाएगा!
बताते चलें विश्वविद्यालय थाना इलाके की घटना है बदमाशों ने पर्वती मोहल्ले की एक 25 वर्षीय महिला से गन पॉइंट पर दुष्कर्म किया! महिला के सारे कपड़े फाड़ डाले और उसके बाद महिला को झाड़ी में उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए महिला ने शोर मचाया तो आसपास और महिला की घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़े को अपने कब्जे में कर लिया है, पुलिस अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है! बताया कि बदमाश शराब के नशे में मेरे पति के साथ गाली-गलौज कर रहा था, उसने हत्या कर मेरे पति से 500 रूपये मांगे ,पैसे देने से इनकार करने पर महिला के बच्चे को उसके पिता के गोद से कन्हैया ने छीन लिया बदमाश ने उसके पिता वहां से भाग निकले कन्हैया पिता पुत्र के पीछे लग गया!अब देखना यह है कि इस महिला को कब तक न्याय मिलता है।




