संवाददाता :- विकास कुमार!
दहेज में अपाची बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या। ससुराल पक्ष घर से फरार। पुलिस जुटी जांच में।
सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र मे एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था मे शव मिली है। घटना के बाद सुसराल पक्ष मौके से फरार है। मृतका के पिता ने सुसराल वालो पर दहेज़ मे अपाची बाइक नहीं मिलने की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। मृतका की पहचान बसनही थाना इलाके बलैठ्ठा वार्ड 05 निवासी दीपक कुमार की 21 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका 6 बहनों में तीसरी स्थान पर थी। मृतका का मायका मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के उदाकिशनगंज वार्ड नंबर 12 निवासी मनोज यादब की पुत्री है। मृतका के पिता ने बताया की बेटी की शादी एक साल पहले ही किया था और इस दौरान ससुराल पक्ष के द्वारा दामाद के लिए अपाची बाइक की डिमांड की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया की बेटी की निर्मम हत्या इस वजह से ही कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों को जानकारी पुलिस से ही मिली।




