रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
सशस्त्र सीमा बल द्वारा नेपाल से भारत तस्करी कर लाए जा रहे शराब की बरी खेप को जब्त कर तस्कर के मनसूबे पर फेरा पानी
नेपाल से भारत में हो रही तस्करी के विरुद्ध मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर की टीमों ने दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता प्राप्त की है। एस एस बी के जवानों ने सतर्कता और उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए लाए जा रहे तस्करी के सामानों को जब्त किया है।
जवानों द्वारा पहली कार्रवाई के दौरान सीमा चौकी फुलहर की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 52 के निकट, लगभग 800 मीटर भारत के अंदर, नाका ड्यूटी के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की। इस दौरान
अवैध शराब दिलवाले सोफी, 300 एम एल का 2370 बोतल कुल 711 लीटर शराब को भारतीय क्षेत्र में खपाने के उद्देश्य से तस्कर द्वारा लाए जाने के मनसूबे पर पानी फेर दिया गया।
हालांकि, इस मामले में कोई तस्कर पकड़ा नहीं जा सका।
तो दूसरी कार्रवाई: सीमा चौकी उशराही की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 273/42 के निकट, लगभग 250 मीटर अंदर भारत की ओर, नाका ऑपरेशन के दौरान तस्कर द्वारा किए जा रहे तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चीनी सेब: 10 पेटी, एक टि भी एस फियोनेएक्स बाइक, एक ई-रिक्शा के साथ
दो तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तस्कर का पहचान अल्ताफ राजा, 21 वर्ष, पिता -जैसीरुल हसन, गांव – बालाघाट, जिला धनुषा (नेपाल)। दिनेश सहानी, 20 वर्ष, पिता – सीताराम सहानी, बालाघाट, जिला धनुषा (नेपाल) के रूप मे किया गया है।
इन सफल अभियानों को लेकर कार्यवाहक कमांडेंट विवेक ओझा, उप कमांडेंट ने संबंधित टीमों की तत्परता और निडरता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि “सशस्त्र सीमा बल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित है और तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर बनाए हुए है। जवानों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। भविष्य में भी एसएसबी इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
सशस्त्र सीमा बल सीमाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर है और तस्करी, अवैध गतिविधियों तथा राष्ट्रविरोधी कृत्यों पर कड़ी कार्रवाई करता रहेगा। एसएसबी की यह कार्रवाई तस्करी रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।




