महाकुंभ के आखिरी स्नान के बीच रेलवे ने बिहार से होकर प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों क़ो किया रद्द!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

महाकुंभ के आखिरी स्नान के बीच रेलवे ने बिहार से होकर प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों
  को रद्द कर दिया है. वहीं, दर्जनों ट्रेनों का रूट बदला गया है. पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को दानापुर से होकर आरा जंक्शन आने वाली विक्रमशिला, मगध एक्सप्रेस  जैसी प्रमुख रेल गाड़ियां शामिल हैं.

26 फरवरी को होनेवाला है आखिरी स्नान

महाकुंभ में महाशिवरात्रि के मौके पर 26 फरवरी को आखिरी स्नान होनेवाला है. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज में उमड़ने की संभावना है. हालांकि, रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों का परिचालन रद्द करने और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने की बात कही है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. 

शाम में प्लेटफार्म संख्या दो तीन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया

आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से लेकर ब्रिज तक दर्जनों टीटी एवम पुलिस बल के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,इस अभियान के दौरान दर्जनों बेटिकट लोगों को पकड़ा गया,

प्लेटफार्म जाने से पूर्व रेलवे परिसर में लोगों को डिटेन किया गया

आरा जंक्शन के परिसर में एक टेंट बनाया गया है, जहाँ यात्रियों को बैठने की ब्यवथा किया गया, जहाँ से एक एक यात्रियों का टिकट चेक कर प्लेटफार्म पर भेजने का काम किया जा रहा था, अगर इधर उधर से लोग प्लेटफार्म पर पहुँचने का प्रयासः कर रहे थे, वैसे लोगों को टीटी रेलवे पुलिस के सहयोग से पकड़ने का काम कर रही थी

Join us on:

Leave a Comment