अरविंद कुमार

मोतिहारी। बंजरिया पुराना ब्लॉक परिसर स्थित सेमरा पंचायत वासियो ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया,धरना में स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दो मांगे रखी गई थी
- बिहार सरकार द्वारा बंजरिया थाना अंतर्गत सेमरा पंचायत के सभी वार्डों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए !
2.. बिहार सरकार द्वारा सेमरा पंचायत के सभी पीड़ितों को वार्ड सहायता राशि ₹6000 बाढ़ पीड़ितों के खाते में यथाशीघ्र भेजा जाए! मौके पर सेमरा गांव के मुखिया तेरस राम, देव आनंद राय किशोर कुमार रामप्रवेश चौरसिया अनिल कुमार अशोक कुमार रविंद्र कुशवाहा विजय पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हुए !




