स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

बुधवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारि महासंघ द्वारा अनिश्चित हड़ताल को राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ ने पुरज़ोर तरीके से अपना समर्थन दिया एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन एवं प्रदेश सचिव गणपत राम ने 12सूत्री मांगों को जल्द से जल्द लागू करने का सरकार को अविलम्ब निर्णय लेने को कहा नहीं तो उग्र आंदोलन का आह्वान किया।
उन सबों का कहना था की हम सभी 8 जून को 12 सूत्री मांग को लेकर पत्र दिए फिर 5 जुलाई को मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया एवं सनलेख नगर आयुक्त को सौंपा उसके बाद 15 जुलाई को पुतला दहन किया, इतना होने के बावजूद हमलोगों का वेतन 3 माह से रुका हुआ है और साथ ही साथ मजदूर संघ के लोगों का कहना हुआ कि हमलोग को निजीकरण के तहत काम कराया जाता है जिससे कि सरकारी नौकरी की दूर-दूर तक आसान नहीं रही ,साथ ही उनका कहना हुआ कि हम लोगों को आरक्षण का कोई मतलब ही नहीं रहा! मजदूर संघ के तहत अधिकारियों को कई आवेदन पत्र दिए गए परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई, उनकी 13 सूत्री मांगों में निजीकरण पर रोक लगाना, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग, कम से कम 18 से ₹20 हज़ार प्रति माह वेतन, सातवां वेतन लागू करना, जीवन परिवारिक पेंशन देना, न्यू पेंशन योजना लागू करना आदि है बताते चलें कि यह पूरे बिहार में आंदोलन जारी है उन लोगों का कहना हुआ जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह हड़ताल चलता रहेगा यह जानकारी राज्य सचिव बिहार मनोज कृति सहाय राज्य स्थानीय मजदूर संघ निकाय कर्मचारी ने दी!
जिसमें जिला के जिलाध्यक्ष राजेश हरि, जिला उपाध्यक्ष जीतन हरि जिला सचिव नीरज हरि, राणा हरि, सुधीर हरि, निरंजन हरि, अछुत डोम, विनय हरि,गुड्डु हरि,ललन ,चंदन हरि एवं सैकड़ो सफाई कर्मी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment