रिपोर्ट- सुमित कुमार!
हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने हथियार फैक्ट्री के संचालक शशि मोहन सिंह को मुंगेर से किया गिरफ्तार, मुंगेर न्यायालय से डिमांड पर ले जाएगी हरियाणा।
दरअसल फरीदाबाद पुलिस ने डबुआ कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में 9 फरवरी को अवैध हथियार निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार बनाते हुए दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा था जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी अनुज कुमार और हाथरस निवासी सौरभ के रूप में हुई थी दोनों आरोपी फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में रह रहे थे पुलिस ने मौके से 7 देसी पिस्टल,निर्मित और अर्धनिर्मित स्लाइड सहित हथियार बनाने के ढेड़ सारे उपकरण को बरामद किया था। इस मामले में गिरफ्तार अनुज ने बताया था कि मुंगेर जिले के तारापुर थाना इलाके के देवगांव निवासी शशि मोहन सिंह इस वर्कशाप का संचालन कर रहे हैं और हम लोगों को प्रत्येक हथियार बनने पर दो हजार दिया करता था।
वही फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम गुरुवार मुंगेर पहुंची थी और तारापुर पुलिस के सहयोग से संचालक शशि मोहन सिंह को उनके घर देवगांव खानपुर से गिरफ्तार किया गया। टीम में शामिल एस आई सत्यवान ने बताया कि शशि मोहन ही उसे वर्कशॉप का मुख्य संचालक था जो भाड़े पर कारीगरों को रखकर हथियार का निर्माण कर रहा था। बिहार पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया है तथा अब न्यायालय में उपस्थापन के बाद ट्रांसिट डिमांड पर हरियाणा ले जाया जाएगा। टीम में सी सत्यवान के अलावा हवलदार जगदीश सिपाही नितेश और नसीब तिलक शामिल थे।