रिपोर्ट- अमित कुमार!
ब्रेकिंग न्यूज़:
नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 51 एजेंडों पर लगी मुहर
ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए 17,266 करोड़ की मंजूरी
हेडलाइन:
- बिहार सरकार का बड़ा फैसला – ग्रामीण सड़कों के लिए 17 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी
- नीतीश कैबिनेट में 51 प्रस्ताव पास, 11,251 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी
- पटना के मगध महिला कॉलेज में ऑडिटोरियम और विज्ञान भवन निर्माण को मिली मंजूरी
एंकर:
“बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में नीतीश सरकार का बड़ा फैसला। आज हुई कैबिनेट बैठक में 51 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। खास तौर पर ग्रामीण कार्य विभाग को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कुल 11,251 सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए 17,266 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे सभी 38 जिलों में खराब सड़कों का सात साल तक बेहतर प्रबंधन और रखरखाव हो सकेगा। वहीं, पटना के मगध महिला कॉलेज में ऑडिटोरियम और विज्ञान भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।”
बिहार सरकार के प्रधान सचिव एस० सिद्धार्थ ने दी इस आशय की जानकारी




