एसएसबी ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक तस्कर क़ो दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

48 वीं वाहिनी एसएसबी की विशेष छापेमारी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

-मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल की सिमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर एवं बिहार पुलिस ने विवेक ओझा, उप-कमांडेंट (प्रचालन), 48 वीं वाहिनी की सटीक सूचना के आधार पर नेपाल सीमा के पास विशेष जाँच अभियान एवं छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बॉर्डर पिलर संख्या 284/35 के पास, पिपरौन- जटही रोड में गुप्ता हार्डवेयर की दुकान पर की गई। इस दौरान छापामारी टीम द्वारा नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही दवाओं को जब्त किया गया।
जब्त किए गए प्रतिबंधित दबाओ मे कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड कफ सिरप, 100 एम एल –15 बोतल, नाइट्राजेपाम टेबलेट्स (नित्रावेट-10) – 12 टेबलेट,
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल – 10 कैप्सूल, सहित 01साइकिल – 01 बरामद किया गया।
वही दूसरे कार्रवाई के दौरान छापेमारी टीम द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप – 95 बोतल,
पेंटाजोसिन इंजेक्शन – 180 इंजेक्शन, नाइट्राजेपाम टेबलेट्स (विभिन्न ब्रांड) – 6460 टेबलेट,
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल – 442 कैप्सूल के साथ
एक आरोपी सुमन कुमार राय, 29 वर्ष, घर- जिला- धनुषा, नेपाल को गिरफ्तार किया गया।

जब्त सामग्री को अग्रिम कार्यवाही हेतु हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है ।
48 वीं वाहिनी के कमांडेंट ने इस सफल अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारा बल राष्ट्र की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीम ने मुस्तैदी और बहादुरी से इस अभियान को अंजाम दिया, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर एक और कड़ा प्रहार हुआ है। मैं इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई देता हूं और जनता से अपील करता हूं कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी देकर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान दें ।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि शिमला सुरक्षा बल और बिहार पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्क और सक्रिय हैं। इस तरह के अभियानों से नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

Join us on:

Leave a Comment