कैमूर-नशेड़ियों से सिपाही ने लिया रिश्वत, सिपाही और होटलकर्मी गिरफ्तार, घूस के पैसे भी जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

शराब के नशे में सफर कर रहे कार सवारों से शराब जांच कर रहे सिपाही ने लिया रिश्वत ,सिपाही और होटल कर्मी गिरफ्तार, रिश्वत का दस हजार रूपए जब्त । कैमूर जिले के समेकित चेक पोस्ट मोहनिया से शराब पीकर उड़ीसा जा रहे कार सवारों से दस हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोपी सिपाही को उत्पाद अधीक्षक ने गिरफ्तार कर मोहनिया थाना को किया सुपुर्द। उसके पास से रिश्वत का दस हजार रुपए हुआ जब्त। उसका साथ देने वाले होटल कर्मी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सिपाही जॉइंट कमिश्नर के आदेश पर गया जिला से समेकित चेकपोस्ट मोहनिया पर शराब वाहन का जांच करने के लिए आया हुआ था । गिरफ्तार सिपाही भोजपुर जिले के रूद्र नगर का कुणाल कुमार बताया जा रहा है। वही होटल कर्मी उत्तर प्रदेश के जमनिया जिला के डेहरिया गांव का सतीश यादव बताया जा रहा। इन लोगों पर आरोप था कि वाराणसी से उड़ीसा की तरफ जा रहे कार सवार तीन लोग शराब के नशे में थे और उनके गाड़ी में शराब की आधी खुली हुई बोतल भी थी। उनको छोड़ने की एवज में पैसा ले लिया गया था। जिसके बाद मध्य निषेध के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेंट किया तब उत्पाद अधीक्षक कैमूर ने कार्रवाई करते हुए सिपाही और होटल कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

कैमूर उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया जॉइंट कमिश्नर का फोन आया की कैमूर के समेकित जांच चौकी पर सिपाही किसी व्यक्ति से दस हजार रुपए ले लिया है। कंप्लेनर पूरा मामला का वीडियो भी भेजा जिसमें आवाज सुनाई दे रहा था। जांच करने पर एक सिपाही का नाम सामने आया उसका नाम कुणाल कुमार है स्वीकार किया कि छोड़ने के लिए दस हजार रुपए लिया है। उसको होटल कर्मी सतीश यादव के सहयोग से पैसा लेकर छुपा दिया था। होटल कर्मी और सिपाही कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गाड़ी सवार सभी लोग वाराणसी की तरफ से उड़ीसा की तरफ जा रहे थे। सिपाही का आरोप था कि वह शराब पिए हैं और शराब की खाली बोतल रखे हैं। जिसके एवज में पैसे लेने का आरोप था। शिकायतकर्ता द्वारा एक लाख रुपए लेने की बात की गई थी लेकिन सीएसपी से दस हजार ₹10,000 ही निकासी की गई है।

बाइट – संतोष श्रीवास्तव – उत्पाद अधीक्षक मध्य निषेध

Join us on:

Leave a Comment