जहानाबाद-श्रम संसाधन विभाग द्वारा नियोजन मेला का किया गया आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में नियोजन -सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम स्कीम अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय (नियोजन मेला) जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा किया गया।
सुश्री आकृति कुमारी जिला नियोजन पदाधिकारी जहानाबाद द्वारा स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, द्वारा नियोजन पक्ष के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें NCS Portal पर निबंधन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया तथा NCS Portal पर Training संबंधी Career संबंधी, रोजगार प्राप्त करने की जानकारी कैसे प्राप्त करना है, किस प्रकार से Online प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है, दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के मौके इत्यादि की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की गई। साथ ही साथ जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे- टूल किट, स्टडी किट, Career Information Centre, Library, Career Counseling, Job camp आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
विदित हो कि इस मेला का उद्घाटन संयुक्त रूप से सतीश कुमार, माननीय विधायक (मखदुमपुर), ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्त्ता, मृत्युंजय कुमार झा, श्रम अधीक्षक जहानाबाद द्वारा दीप प्रज्वलीत कर किया गया।
इसके पश्चात सतीश कुमार माननीय विधायक द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग युवाओं को रोजगार एवं मार्गदर्शन दिलानें के कार्य में अग्रसर है। उन्होने श्रम संसाधन विभाग के कल्याणकारी योजनाओं जैसे टूल किट, स्टडी किट स्कीम, कुशल युवा कार्यक्रम NCS Registration इत्यादि पर प्रकाश डालते हुए युवाओं का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन किया। उन्होने बताया कि किस प्रकार NCS पोर्टल पर निबंधन करा के जिले के युवा देश में होने वाली किसी भी निजी क्षेत्र के रोजगार रिक्ति के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही तकनीकि प्रशिक्षण जैसे- ईलेक्ट्रीशियन, फिटर या ITI से डिप्लोमा कर चुके अभ्यर्थियों को स्वरोजगार का महत्व बतातें हुए टूल किट योजना के लिए भी प्रोत्साहित किया।
देश में व्याप्त बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक ने यह भी बताया कि युवा केवल सरकारी नौकरी के पीछे न भागकर निजी क्षेत्र में उत्पन्न हो रही नौकरियों के अवसर को भी एक मौका दें। रोजगार प्राप्त करने का कार्य केवल तन्ख्वाह लेना नहीं परंतु अनुभव प्राप्त करना भी होता है, इस बात पर जोर डालते हुए उन्होने मेले में उपस्थित अभ्यर्थीयों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त कुशल / अकुशल मजदूरों को श्रम पक्ष द्वारा प्राप्त कराए जाने वाले दुर्घटना अनुदान योजना, विवाह सहायता योजना ईत्यादि के बारे में भी जागरूक किया। अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने भी मेले में मौजुद युवा अभ्यर्थीयों को शुभकामना देते हुए अपनी योग्यतानुसार आवेदन देने के लिए बढावा दिया। साथ ही विधायक सतीश कुमार जी एवं अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार के द्वारा श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं टूल किट एवं स्टडी किट के लाभार्थियों को किट वितरण, KYP ट्रेनिंग पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को KYP सर्टिफिकेट, दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत डमी चेक इत्यादि का वितरण भी किया गया।
इस नियोजन मेले में अलग-अलग क्षेत्र के 17 नियोजकों द्वारा भाग लिया गया जिसमें 1195 बायोडाटा प्राप्त हुआ। प्राप्त बायोडाटा से कुल 391 युवाओं का औपबंधित चयन किया गया, जिसमें 42 अभ्यर्थियों का ऑफर लेटर दिया गया। साथ ही विभागीय स्टॉल यथा DRCC, GM- DIC, ITI, PNB RSETI, एवं श्रम विभाग द्वारा कुल 333 लाभुकों का मार्गदर्शन किया गया, इस प्रकार इस नियोजन मेला में कुल 2089 युवाओं ने भाग लिया एवं नियोजन के इस अवसर का लाभ उठाया।
इस नियोजन मेला के सफल आयोजन में संतोष कुमार जिला कौशल प्रबंधक, नवीन कुमार जिला कौशल विशेषज्ञ, आरती देवी निम्नवर्गीय लिपिक, अजीत कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, रंजीत कुमार कार्यालय परिचारी एवं रामबाबु सहित कार्यालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा अंत में इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment