भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई पुण्यतिथि!

SHARE:

रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्कृष्ट सांसद से सम्मानित डॉ हुकूम देव नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय उनका जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकाश की रोशनी पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उनके विचार और सिद्धांत राष्ट्र के उत्थान के मार्ग दर्शक बना रहेंगे। उनका बहुयामी व्यक्तित्व और त्यागमयी कृतित्व हमें सदैव राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर झा, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, संजय पांडे, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, अमरनाथ प्रसाद, डाँ किरण कुमारी झा, प्रंशात ठाकुर, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, जिला आई टी सेल सह संयोजक कन्हैया साह, मिनाक्षी श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, सरोज सिंह, स्वर्णिम गुप्ता, जामुन सहनी, दिलीप ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, अशोक राम, आदित्य झा, महेश कुमार, सीता देवी, मनीष कर्ण, राम नरेश राय, विनोद साह,उपेन्द्र साह, सतीश ठाकुर, नागेंद्र भारद्वाज, सहित दर्जनों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment