रिपोर्ट- प्रमोद/सीवान!
सदर अस्पताल में फायरिंग।सीवान- सदर अस्पताल में आज उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक अपराधी द्वारा फायरिंग की गयी। फायरिंग से एक युवक को गोली लग गयी। घायल युवक आलोक तिवारी बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति अरबाज आलम को एक पिस्टल 2 गोली और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




