मध्य विद्यालय जगदीशपुर में डिटाँल बनेगा स्वच्छ इंडिया!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी

भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जगदीशपुर में डिटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया प्लान इंडिया कार्यक्रम के सहयोग से भारतीय लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए बाल संसद का गठन किया गया चुनावी प्रक्रिया के उपरांत चुने गए नवनिर्वाचित मंत्रियों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्रा के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने विद्यालय के मान सम्मान को बनाए रखने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति विद्यालय के छात्र छात्राओं को जागरूक करने के साथ अपने परिवार अपने समाज गांव मोहल्ले प्रखंड जिला राज्य अपने देश को स्वच्छता के साथ स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य के द्वारा सभी मंत्रियों को अपने अपने कर्तव्यों के बारे में समझाया गया
उक्त अवसर पर प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर अमित शुक्ला ने बताया कि प्लान इंडिया रैकिट के सहयोग से हाइजीन एजुकेशन एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जिससे बच्चों को बाल्यावस्था से ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है इस कार्यक्रम में बाल संसद का स्वच्छता के प्रति बहुत बड़ा योगदान रहता है इस कार्यक्रम में वर्तमान में विभिन्न प्रखंडों के 650 विद्यालयों में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर के द्वारा बाल सांसद एवं शिक्षकों से वार्तालाप किया गया एवं शिक्षकों के साथ स्वच्छता की जानकारी ली गई इस अवसर पर संस्था के जिला लीड शंभू कुमार सिंह समन्वयक आनंदी प्रसाद सिंह शिक्षिका बिंदु कुमारी कौशल्या कुमारी मीनाक्षी कुमारी शिक्षक वासुदेव दास राजीव कुमार एवं सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment