रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर -शादी कर नयी दुल्हनिया के साथ उत्तर प्रदेश जा रहे परिवार के साथ हथियार लैस अपराधियों ने की लूट पाट की घटना। छिनतई की घटना के क्रम परिवार के सदस्य को मारी गोली। निजी नर्सिंग अस्तपताल में चल रहा है इलाज। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी।
-मुंगेर जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ गया आये दिन कोई ना कोई घटना हो रही है। शुक्रवार की देर रात बरियारपुर -मुंगेर मुख्य पथ के कलारामपुर के समीप कोदर कट्टा पुल के पास वाहन से नयी -नवेली दुल्हन को लेकर जा रहे परिवार के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट -पाट की घटना को अंजाम दिया है ,बदमाशों ने पहले ड्राइवर के गेट के पास लगे आयने को निशाना बनाकर पत्थर से फोड़ा जब ड्राइवर गाडी सड़क पर धीरे हुई तो बदमाशों ने ड्राइवर को हथियार सटा कर मोबाईल ले ली जिसके बाद वाहन में बैठे सभी लोगो की मोबाईल ले ली और दूल्हे के अंगुली में पहने अंगूठी सहित अन्य सामान भी ले लिया। वही जब जितेंद्र कुमार गुप्ता की बदमाशों ने मोबाईल ले ली तो उसने कहा की मेरे मोबाईल को दे दीजिये उसमे बहुत सारा डाटा है जब बदमाश मोबाईल नहीं दिया तो उसने मोबाईल छीनने का प्रयास किया लेकिन बदमाश ने उसे सीने में गोली मारकर फरार होगा। वहीं इस घटना के बाद किसी तरह परिवार के लोगो ने घायल जितेंद्र को लेकर सफियासराय थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भरती कराया जंहा उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश से शादी करने लिए आया था बांका
दरअसल मामला है की उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के रहने वाले श्री राम कुमार गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार अपने रिश्तेदार के साथ शादी के लिए गुरुवार को बांका जिला के रजौन निवासी बंगाली साव के घर आया था। शादी के रस्म खत्म होने के बाद शुक्रवार की देर शाम एक वाहन से दुल्हन को सहित परिवार को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था वही जाने के क्रम में बरियारपुर में अपने रिश्तेदार नीरज को छोड़कर जा रहे थे ,वाहन में जितेंद्र कुमार गुप्ता, चालक आशिक कुमार ,बाबू लाल, दूल्हा होरी लाल गुप्ता दुल्हन एकता कुमारी थी। घायल जितेंद्र का शाळा होरी लाल गुप्ता ने बताया की हमलोग अपने रिश्तेदार को बरियारपुर में छोड़कर आगे बढे तो कुछ दूर के बाद बदमाशों ने हमारे वाहन पर पत्थर आदि से हमला कर दिया जिसके कारण चालक के पास लगे आईने टूट गए। जिसके बाद चालक ने वाहन को धीरे कर दिया और उसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और इसी क्रम में जितेंद्र को गोली मार दी। उनहोंने कहा की बदमाशों ने दो मोबाईल सहित अन्य समान की लूट पाट की।
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा की बीती रात एक वाहन से यूपी जा रहे परिवार के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूट पाट की घटना को अंजाम दिया ,वही लूट पाट की घटना के दौरान विरोध करने के दौरान एक व्यक्ति जित्नेद्र कुमार को गोली मार दी। घायल जितेंद्र का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार बांका जिला के रजौन से वाहन से आ रहे थे और यूपी जा रहे थे इसी दौरान लूट पाट की घटना हुई है। उन्होंने कहा घायल परिवार के द्वारा मुफसिल थाना में आवेदन दिया गया है और पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
बाइट : होरी लाल गुप्ता घायल का परिजन
बाइट : राजेश कुमार एसडीपीओ




