भारतीय सेना वेटरन डे पर शौर्य संवाद और भूतपूर्व सैनिक महारैली का राज्यपाल ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

आज दानापुर में भारतीय सेना के 9वें वेटरन डे के अवसर पर शौर्य संवाद और भूतपूर्व सैनिक महारैली का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद जवानों की वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की चैन की नींद जवानों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने जवानों और उनके परिवारों के योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।

इस आयोजन में बिहार रेजिमेंट सेंटर और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में हजारों भूतपूर्व सैनिक, उनकी परिवारिक सदस्य और कई वरिष्ठ आर्मी अधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल शहीदों और सैनिकों के योगदान को सराहने का अवसर था, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने का एक प्रयास भी।

Join us on:

Leave a Comment