खेत मे मिट्टी कटाई के दौरान प्राचीन धातु का बर्तन मिला, जांच में जुटे विशेषज्ञ!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली थाना के फुलाढ़ पंचायत के चकनथुआ गांव में गृह निर्माण के लिए हो रहे मिट्टी कटाई दौरान प्राचीन धातु का बर्तन मिलने क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैशाली थाना के चक आल्हाद गांव निवासी चंद्र भगत अपना नया घर विशुनपुर अनन्त गांव में बनवा रहे थे। इस क्रम में चकनथुआ से मिट्टी कटवा कर ट्रैक्टर से मिट्टी भराई करने के क्रम में एक प्राचीन बर्तन मिला, जिसमे कुछ बहुमूल्य अवशेष धातु गगरी एक, चेन एक, कमरबंद एक, काराह तीन पीस भरा हुआ था। खुदाई के दौरान मिट्टी से निकले बर्तन देख कर काम कर रहे मजदूर और चंद्र भगत लेकर घर भाग गए। देर रात स्थानीय पुलिस डीएसपी एवं सरैया पुलिस चंद्र भगत के घर पहुंच कर सभी सामग्री को बरामद कर वैशाली थाने लाकर इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई। पुरातत्व विभाग के टीम सहायक अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में विधि सहायक संजय कुमार संरक्षक सहायक विक्रम झा एवं छायाकार ऋषि सहित धातु की पहचान करने पहुंचे फोटोग्राफी कराकर धातु की पहचान की जा रही है। मालूम हो कि वैशाली के आसपास खुदाई में कई बार बहुमूल्य प्राचीन अवशेष मूर्ति व सिक्का इलाके में पहले भी मिल चुके हैं। प्राचीन अवशेष मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा।

Join us on:

Leave a Comment