रिपोर्ट- संतोष चौहान
सुपौल :- आज दिनांक 14.01.2025 को कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा मुख्यमंत्री, बिहार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम के दृष्टिगत सुपौल प्रखंड अन्तर्गत बकौर पंचायत स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। उक्त अवसर पर सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, ज्योति गामी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित थे।




