पंकज कुमार जहानाबाद ।
बुधवार को कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल ।
तेजस्वी प्रसाद यादव जहानाबाद पहुंचे जहां तेजस्वी यादव को राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर उपस्थित राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को पुष्प गुच्छ एवं गुलदस्ता भेंट किया ।कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तेजस्वी यादव ने आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश के सरकार के द्वारा किए गए जन विरोधी कार्यो को बताने की बात कही। तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधियों के चक्कर में नहीं रहना है मजबूती के साथ संगठन को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से सरकार बनानी है। मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का सातवें चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत जहानाबाद से करेंगे। 15 जनवरी से जहानाबाद सहित छ जिलों के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं और उसमें तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे ।
यात्रा के क्रम में 15 जनवरी जहानाबाद में कार्यक्रम होना है, जिसमें अरवल जिला के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2025 को गया/गया महानगर, संगठन जिला टेकारी, 20 जनवरी को औरंगाबाद , 21 जनवरी को रोहतास और 22 जनवरी 2025 को भोजपुर जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। तेजस्वी प्रसाद यादव जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। जहानाबाद के ग्रीन गार्डन हॉल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों भी पूरी कर ली गई।कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर को होडिंग और बैनर से पाट दिया है । नेता प्रतिपक्ष के स्वागत को लेकर समाज के सभी वर्गों के साथ साथ महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह है। तेजस्वी प्रसाद यादव के अलावे स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास ,अरवल जिले के कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा समेत भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता सर्किट हाउस में मौजूद है।




