बेगूसराय को प्रमंडल बनाने को लेकर निकाली गई पदयात्रा MLA, MLC हुये शामिल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने को लेकर निकली गई पदयात्रा में विधायक, विधान पार्षद समेत बुद्धिजीवी नागरिक हुए शामिल।

बेगूसराय जिला को प्रमंडल बनाने की मांग को लेकर प्रमंडल बनाओ संघर्ष समिति द्वारा आज शहर में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी सहित अआम लोग शामिल हुए। शहर के जीडी कॉलेज से शुरू पदयात्रा पटेल चौक, कर्पूरी स्थान चौक, हीरालाल चौक, टेढ़ीनाथ चौक, नगर निगम चौक, नगर थाना चौक, कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने बेगूसराय को प्रमंडल बनाना होगा, हमें अपना हक लेना होगा आदि नारे भी लगाए। पदयात्रा में जदयू विधायक राजकुमार सिंह, राजद विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर भी शामिल हुए । लोगों का कहना था कि बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी है। यह प्रमंडल बनने की सभी अर्हता को पूरी करता है। बेगूसराय और खगड़िया जिला को मिलाकर प्रमंडल बनाने से भारी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। सभी विभागों के कार्यालय खुलेंगे, लोगों को अपने काम के लिए दूर दराज का चक्कर नहीं लगाना होगा। बिहार में कई ऐसे प्रमंडल हैं जो जनसंख्या के हिसाब से बेगूसराय से छोटे हैं। अब अपने हक के लिए बेगूसराय के लोग भी सड़क पर उतर आए हैं‌।अभी बेगूसराय-खगड़िया के लोगों को प्रमंडल कार्यालय कार्य के लिए दूर का चक्कर लगाना पड़ता है। इसलिए बेगूसराय अपना हक मांग रहा है, विधायकों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाई है। सभी लोग चाहते हैं कि बेगूसराय प्रमंडल बने। प्रमंडल बनाओ अभियान समिति द्वारा बेगूसराय एवं खगड़िया जिला के दोनों सांसद सहित सभी विधायक एवं विधान परिषद को शामिल करने का निमंत्रण दिया था। उन लोगों द्वारा सहमति जताने की बात भी कही गई थी। लेकिन पदयात्रा में बेगूसराय एवं खगड़िया जिला के मात्र एक विधायक राजकुमार सिंह एवं एमएलसी डॉ. उर्मिला ठाकुर ही यात्रा में शामिल हुई।विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग हमने बिहार विधानसभा के पटल से 2021 में ही किया है। सरकार पहले से ही इसको मानी हुई है, तभी तो यहां डीआईजी का ऑफिस खुला, लेबर कमिश्नर का ऑफिस खुल चुका है और भी कार्यालय यहां धीरे-धीरे खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो विकास के तमाम मापदंडों की वह समीक्षा करेंगे, विकास की गति तेज होगी।
बाइट- राजकुमार सिंह, जदयू विधायक
बाइट- दिलीप सिन्हा, समाजसेवी
बाइट- नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष कापरेटिव बैंक
बाइट- आलोक अग्रवाल, पूर्व मेयर
बाइट- अभिषेक कुमार, कांग्रेस नेता

Leave a Comment

और पढ़ें