रिपोर्ट अनमोल कुमार
ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन संगठन की कार्यकर्ता बैठक में स्थापना दिवस मनाने पर चिन्तन
पटना के वेलफूड रेस्टोरेंट कंकड़बाग पटना में आज आयोजित की गई। जिसमें बिहार के सभी जिलों से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए साथ ही साथ जिला से प्रखंड तक संगठन कैसे मजबूत हो उस पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में आगामी 21 फरवरी 2025 को पांचवां स्थापना दिवस कैसे भव्य रूप से कैसे पटना में आयोजित हो इसपर चर्चा की गई। ब्रह्मर्षियों को कैसे मजबूत किया जाए इस पर भी चर्चा हुई। मुख्य रूप से स्थापना दिवस का आयोजन कैसे सफल हो इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर भी चर्चाएं हुए और उनके तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया।
इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू मयंक जी, राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, राष्ट्रीय सचिव मणिभूषण शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शारदा नंद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रंजन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।