शरद यादव की पुण्य तिथि पर सहरसा में कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के दूसरी पुण्य तिथि पर सहरसा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शरद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि कर किए उनको याद।

आज सहरसा में जिला परिषद प्रांगण में जिप उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र यादव के आवास पर सामाजिक न्याय के पुरोधा, महान समाजवादी विचारक, नेता, मंडल मशीहा शरद यादव के दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उसके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष प्रो.ताहिर ने किया।
राजद के पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि शरद यादव समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता थे वे हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष करते थे।
सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश के सर्वोच्च सांसद माननीय शरद यादव प्रखर समाजवादी नेता थे। केंद्र की सत्ता में बैठे भाजपा को संविधान और उसमें वर्णित समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष, कल्याणकारी राज की अवधारणा पसंद नहीं है हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना है।
सीपीएम जिला सचिव रंधीर कुमार ने कहा कि माननीय शरद यादव भारतीय संसद के एक मजबूत और बुलंद आवाज थे।

Byte :- राजद नेता भीम कुमार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें