:- रवि शंकर अमित!
-मोकामा में कर सवार पति-पत्नी को एक बेलगाम ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी जिससे दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, और दोनों को बेहतर चिकित्सा हेतु पटना रेफर कर दिया गया है, मोकामा थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि मोर की तरफ से आ रही ट्रक और मोकामा स्टेशन से निकलकर मोल्दियार टोला की तरफ जा रही कार में सीधी टक्कर हुई है, जिसमें कृषि विभाग में कार्यरत मोल्दियार टोला निवासी अमित कुमार उर्फ सोनू और उनकी पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है, वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी है, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं!




