रिपोर्ट – अमित कुमार!
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात, बिहार के विकास और छात्रों के मुद्दों पर हुई चर्चा
आज बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में चिराग पासवान ने राज्यपाल को नए साल की शुभकामनाएं दीं और बिहार में उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता, स्वर्गीय रामविलास पासवान के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से अच्छे संबंध थे, और बिहार में उनकी नियुक्ति से राज्य के विकास को बल मिलेगा।
इस दौरान बिहार में चल रहे बीपीएससी छात्रों के आंदोलन और आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। चिराग पासवान ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी बिहार के विकास और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।
मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने बिहार के विकास और राज्यपाल के अनुभव का लाभ उठाने की उम्मीद जताई। यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।




