बाइक की टंकी से व तहखाना बनाकर कर रहा था शराब ढूलाई, 3 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिला के गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दीवान टोक नवादा खुर्द जाने वाली सड़क पर दो बाइक के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शराब तस्कर बाइक की टंकी में शराब रखकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष द्वारा ऊतक स्थल पर पहुंचा तो दो बाइक दीवान टोक की तरफ से आ रहा था जिसमें एक बाइक पर बेरे में देसी शराब रखा हुआ था। पुलिस को देख बाइक छोड़ शराब तस्कर भागने लगे जिसे पुलिस ने खड़े कर पकड़ लिया। पुलिस ने जब शराब तस्कर की बाइक खोली तो पुलिस के भी होश उड़ बाइक की तेल टंकी से शराब निकालने लगा शराब तस्कर की जुगाड़ देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने83 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया तस्कर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दीवान टोक निवास लाल बहादुर राम के पुत्र राम जी राम नागेंद्र राय के पुत्र विकास कुमार उपेंद्र दास के पुत्र मंजय कुमार बताया गया है। मौके से दो तस्कर भागने में सफल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बाइक से शराब की तस्करी हो रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई जिसमें दो बाइक के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बाइक की टंकी में शराब रखकर शराब की तस्करी की जा रही है। बाइक में तेल डालने के लिए अलग से बोतल लगाया गया है। हम लोग इस बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं किस मिस्त्री ने इस बाइक में ऐसा सिस्टम बनाया है । उसकी भी गिरफ्तारी करेंगे

Join us on:

Leave a Comment