रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली।लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग के रेपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को डंपर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसमें एक अन्य युवक भी घायल हुए है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। चालक डंपर लेकर भाग रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर तिनपुलवा चौक के पास घेर लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर लालगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल युवक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस डम्पर को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई। दरसअल बुधवार को पुरैनिया गांव निवासी मो तोसिम और अपने मित्र के साथ लालगंज ब्लॉक किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही रेपुरा पेट्रोल पंप के पास पहुँचे की हाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार डम्फर ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे 24 वर्षीय मो तोसिम की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वही अन्य एक युवक मिथुन कुमार घायल हो गए। वही मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निकासी साबिर अंसारी का लड़का मो तोसिम और घायल युवक की पहचान बलिंद्र राम का लड़का मिथुन कुमार के रूप में हुआ है
जिसके बाद परिजन को सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।




