रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमगांव में एक प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़कर ट्रैक्टर के रोटावेटर में बांधकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई करने वालो ने कानून को नजरअंदाज कर लड़के और लड़की को दौड़ा-दौड़ा कर बूरी तरह पीटा।
बताया जा रहा है लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। जिसके बाद गांव वालों ने जमकर दोनों को पीटा और लड़के को गांव में एक ट्रैक्टर के रोटावेटर में बांध दिया।
वीडियो में लड़की को एक लड़को ने लाठी से दौड़ा दौड़ा कर पीटता दिख रहा है, ये घटना वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पिटाई करने वाले लोगों ने ही वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। लेकिन वायरल वीडियो को लेकर गांव के लोगों में तरह तरह की चर्चे भी हो रही हैं।
कुछ लोगों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों कम उम्र के हैं। मामले की सत्यता की जांच किये बगैर दोनों जोड़े की पिटाई की गई है। कानून को ठेंगा दिखाकर ऐसा करना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा।




