मधुबनी – 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण से खलबली, वारदात सीसीटीवी में कैद!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

– मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से एक 9 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साम के 6 बजे बच्चें अपहृत होने की बात बताई जा रही है। अपहृत बच्चे के संबंध मे बताया जा रहा है की नगर थाना क्षेत्र स्थित जे पी कौलनी का रहने वाला रूपेश कुमार झा का 9 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार है। इस संबंध मे अपहृत बच्चे का दादा चन्देश्बर झा ने बताया है कि साम के लगभग 6 बजे तक बच्चा घर पर ही मौजूद था। इस के बाद बच्चा काफी देर तक नही मीला। खोज बिन की गई, खोजबीन के दौरान लगे सी सी टी वी फुटेज को भी खंगाला गया। तो एक सी सी टी वी फुटेज मे देखा गया की तीन युवको के द्वारा बच्चे को शाईकल पर बिठा कर कुछ दूर आगे ले जाया गया है। जहां पहले से घात लगाकर कर बैठे युवक के द्वार बच्चे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जहां से बच्चा भागता है, जिस का पिछा अपहरणकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। इस के बाद से बच्चे का कोई अता पता नही चल सका है। अपहृत बच्चे के दादा ने बताया है कि अभी तक फिरौती को लेकर कोई फोन नही आया है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। नगर थाना की पुलिस सूचना पाते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच परताल कर रही है। वही परिजन परेशान और बदहवास है। परिजन सहित सैकड़ों लोगो ने बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रही है।

Join us on:

Leave a Comment