कुंभ स्नान करने वालों के लिए खुशखबरी, यहां से चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए डिटेल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस वर्ष होने वाले महाकुम्भ के मद्देनज़र रेल यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए भारतीय रेल ने जिले के जयनगर से प्रयागराज के लिए विशेष रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिनसे जयनगर से एक और दूसरी ट्रेन दरभंगा से कुम्भ मेला स्पेशल गाड़ियों के संचालन की योजना है। गाड़ी सं० 05285 जयनगर- झूसी कुंभ मेला स्पेशल 10, 24 एवं 31 जनवरी तथा 28 फरवरी, 2025 को जयनगर से जबकि गाड़ी सं० 05295 दरभंगा- झूसी कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 15 तथा 22 फरवरी, एवं 01 मार्च 2025 को दरभंगा से प्रस्थान करेगी।

मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, गोरखपुर रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 04/2025 के मुताबिक रेल यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना में सर्व साधारण यात्रियों को सूचित किया गया कि यात्रियों की सुविधा हेतु कुम्भ मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें से 05285/05286 जयनगर – झूसी – जयनगर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का विवरण निम्नवत् है। गाड़ी सं० 05285/05286 जयनगर- झूसी- जयनगर कुंभ मेला स्पेशल (दरभंगा- समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- गाजीपुर सिटी- वाराणसी के रास्ते) – गाड़ी सं० 05285 जयनगर- झूसी कुंभ मेला स्पेशल 10, 24 एवं 31 जनवरी तथा 28 फरवरी, 2025 को जयनगर से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 दरभंगा, 03.30 बजे मुजफ्फरपुर, 04.35 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 12.40 बजे वाराणसी तथा 15.45 बजे झूसी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं० 05286 झूसी-जयनगर कुंभ मेला स्पेशल 11 एवं 25 जनवरी, 01 फरवरी तथा 01 मार्च, 2025 को झूसी से 17.45 बजे खुलकर 21.05 बजे वाराणसी, अगले दिन 04.05 बजे हाजीपुर, 05.10 बजे मुजफ्फरपुर, 08.10 बजे दरभंगा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 10.15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी सं० 05295/05296 दरभंगा- झूसी- दरभंगा कुंभ मेला स्पेशल (दरभंगा- समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- गाजीपुर सिटी- वाराणसी के रास्ते) गाड़ी सं० 05295 दरभंगा- झूसी कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 15 तथा 22 फरवरी, एवं 01 मार्च 2025 को दरभंगा से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 समस्तीपुर, 23.25 बजे मुजफ्फरपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 07:05 बजे वाराणसी तथा 10:00 बजे झूसी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं० 05296 झूसी-दरभंगा कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी, 16 एवं 23 फरवरी तथा 02 मार्च, 2025 को झूसी से 12:10 बजे खुलकर 15:35 बजे वाराणसी, अगले दिन 22:40 बजे हाजीपुर, 23:45 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 01:00 बजे समस्तीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 02:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। आपको बता दें कि इस दोनों मेला स्पेशल गाड़ियों में एसएलआरडी के 02, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच समेत कुल 16 कोच होंगे। वहीं प्रयागराज में हो रहे कुम्भ मेला स्पेशल गाड़ियों के संचालन की घोषणा से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों में खुशी देखी जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment