:- रवि शंकर अमित!
-गांव के युवक को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचकर वृद्ध महिला की पोता और पुतोह ने की हत्या
-बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत मृदहाचक मंझौली गांव में रविवार देर रात्रि एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्वेदन किया है। इस मामले में मृतका तारा देवी (75) के पोते बबलू कुमार और पुतोह ललिता देवी पर ही षड्यंत्र रचकर उनके सर में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है।
बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव के ही एक युवक को फंसाने के लिए परिवार के सदस्यों ने मिलकर यह साजिश रची थी। पुराने विवाद को लेकर गांव का एक युवक बार-बार बबलू और उसकी मां ललिता देवी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। ऐसे में बबलू और उसकी मां ने उस युवक को फंसाने के लिए अपनी दादी की हत्या कर देने की एक घिनौनी साजिश रची। इसके बाद दोनों ने प्लानिंग कर तारा देवी को अपने घर के पहले तल्ले पर बुला लिया। पोते बबलू कुमार ने अपनी दादी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस इस मामले में पहले ही परिजनों पर शक जता रही थी। परिवार के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। दोनों ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। घर के छत पर से पुलिस ने दो खोखा बरामद कर लिया है। अपनी मां की हत्या के दिन पुत्र मुन्नू शर्मा ने मामले को भटकाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की बात कही थी।
बाइट :- अभिषेक सिंह, SDPO 2




