बाढ़-एसडीएम शुभम कुमार ने कड़ाके की ठंढ के बीच जरूरतमंदो में बाँटे गर्म वस्त्र!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (पटना)
(सामाजिक सुरक्षा और कल्याण)
आज दिनांक 07.01.2025 को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना के अंतर्गत वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत लगभग 100 अपंग, भूमिहीन, निर्धन, असहाय श्रेणी एवं भिक्षुक के बीच अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप का आयोजन कर ऊनी कम्बल का वितरण किया गया। कैंप में ऊनी कम्बल वितरण के समय श्री अजित कुमार सिंह, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, बाढ़ एवं अनुमंडल कार्यालय के नजीर श्री राजदेव राय, श्री रोहित शर्मा, लिपिक नज़ारत शाखा एवं विभिन्न पंचायतों तथा नगर परिषद क्षेत्र के विकास मित्र भी उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में शीतलहर के मौसम को देखते हुए पंचायत क्षेत्रों में सुयोग्य लाभुकों के बीच कम्बल वितरण करने हेतु प्रखंड विकाश पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को कम्बल वितरण हेतु भेजा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment