रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया। जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोलाबाजार स्थित डॉ तापेशर कार्डियो डायग्नोस्टिक रिसर्च सेंटर क्लीनिक के ऊपर अज्ञात अपराधियों ने बमबारी और हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना 9 बजे की बताई जा रही है। हालांकि हवाई फायरिंग की गई है या क्लीनिक पर फायरिंग की गई है या स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते मौके पर शेरघाटी थाना एवं शेरघाटी एसपी शैलेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबिन कर रहे हैं। घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, ओर एक मैगजीन बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक बम क्लिनिक को टारगेट कर किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना डाक्टर तापेश्वर और उनके डाक्टर बेटे के बीच चल रही प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई है। पूर्व में भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। डाक्टर के बहु का कहना है कि घर की लड़ाई आज बमबाजी ओर गोलीबारी तक पहुँचेलने के पीछे कोई तीसरा है जो बाप बेटे की लड़ाई का फायदा उठाना चाहता है। बहु ने आरोप लगाया है किसए राजेश गुप्ता का यह हाथ है। हालांकि वह यह भी की कह रही है कि पुलिस इस मामले की जांच करे और घटना का खुलासा कर।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




