प्रमोद /सीवान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा को दूसरे चरण में कल यानी 7 जनवरी को सीवान आ रहे हैं और उनके इस आगमन को लेकर सीवान जिला प्रशासन पूरी तरह से अपनी तैयारी कर ली है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 11:00 बजे सीवान के मचकना पंचायत के करहनु गांव में अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और फिर पहुंचकर पंचायत सरकार भवन,ग्रामीण हाट,जीवका दीदी के स्टॉल, खेल मैदान सहित मॉडल स्वास्थ्य केंद्र,मॉडल आंगनवाड़ी, नदी तालाब और विकास की सभी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा की भी बात करें तो सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम इस कार्यक्रम में लगाए गए हैं। निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाए गए एसपीजी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची है जांच करने के लिए। मुख्यमंत्री पचरुखी प्रखंड के नारायणपुर में करोड़ो रूपये से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। वही मुख्यमंत्री सीवान में अंबेडकर भवन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे
BYTE -मुकेश कुमार,DDC सीवान




