रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
आरा। भोजपुर पुलिस की ओर से गंभीर कांडों में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने की लगातार प्रयास किया जा रहा है। उसके तहत विभिन्न कांडों में फरार चल रहे दस अन्य अपराधियों के खिलाफ भी इनाम का प्रस्ताव भेजा गया है। एसपी राज की ओर से दस अपराधियों के खिलाफ 25 हजार के इनाम का प्रस्ताव डीआइजी के पास भेजा गया है। पुलिस के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र केदुल्लमचक गांव निवासी विनोद कुमार, अशोक कुमार, अंधारी गांव
निवासी राकेश साह, तरारी थाना क्षेत्र के धनगांवा गांव निवासी राजा राम, सन्नी राम, धोबहां थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी तारकेश्वर यादव, गजउल यादव, बुटेश्वर यादव और मोहनपुर गांव निवासी पिंटू कुमार समेत दस के खिलाफ इनाम का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पूर्व भी 15 अपराधियों पर प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें कई के खिलाफ इनाम घोषित भी कर दिया गया है।




