दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव की तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

धोबहा थाना क्षेत्र के बाघी पाकड़ गांव की सोमवार की घटना

दहेज में पांच लाख के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही शव की खोज

आरा। धोबहा थाना क्षेत्र के बाघी पाकड़ गांव में दहेज के लिए एक महिला की हत्या करने और शव नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। उसका शव अभी नहीं मिला है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।महिला बाघी पाकड़ गांव निवासी शंभू कुमार की 35 वर्षीया पत्नी सरिता देवी है। मायके वालों की ओर से दहेज में पांच लाख रुपए के लिए जहर देकर हत्या करने और शव‌ गायब करने का आरोप लगाया जा रहा है। उसे लेकर महिला के पिता राजू कुमार की ओर से धोबहा थाना में आवेदन भी दिया गया है। उसमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी बेटी सरिता की शादी 2016 में बाघी पाकड़ गांव निवासी स्व.तारकेश्वर प्रसाद के पुत्र शंभू नाथ प्रसाद के साथ की थी।‌ शादी के कुछ दिन के बाद से ही उसके पति शंभू नाथ प्रसाद, सास मीना देवी, गोतनी और ननदोई द्वारा दहेज में पांच लाख नगद व बाइक की मांग की जाती थी। उसके लिए हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच चार जनवरी को दोपहर तीन बजे उनकी छोटी की जहर देकर देकर हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया। सूचना मिलने पर वह उसके ससुराल गये, तो उनकी मेरी पत्नी मंजू देवी अपनी बेटी गायब थी। इधर, सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ शिवपुरी गंगा घाट पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की पहल पर एसडीआरएफ की टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। दोनों टीम द्वारा भी महिला की काफी खोजबीन की गयी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बहरहाल पुलिस लापता विवाहिता की लगातार खोजबीन कर रही है। थानाध्यक्ष वर्षा रानी के अनुसार मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment