पटना जीपीओ में हरक़रा और कबूतर पोस्ट की प्रतिकृति का लोकार्पण, सेल्फी प्वाइंट भी बना आकर्षण का केंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना, 6 जनवरी 2024: बिहार के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने आज पटना जीपीओ परिसर में हरक़रा और कबूतर पोस्ट की ऐतिहासिक प्रतिकृति और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य डाक विभाग की ऐतिहासिक धरोहर और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।

चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार का बयान:
उन्होंने कहा कि हरक़रा और कबूतर पोस्ट भारतीय डाक सेवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। यह परंपरा करीब 3,000-4,000 साल पुरानी है। उन्होंने बताया कि उड़ीसा में आज भी 600 प्रशिक्षित कबूतरों का उपयोग किया जा रहा है। हरक़रा, जो प्राचीन काल में संदेशवाहक के रूप में कार्य करता था, अपने कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए जाना जाता था।

उन्होंने आगे कहा कि इस सेल्फी प्वाइंट और प्रतिकृति का उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के ऐतिहासिक योगदान और संचार क्रांति की यात्रा से परिचित कराना है। पटना जीपीओ को अब एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आगंतुक इतिहास और परंपरा से रूबरू हो सकेंगे।

प्रमुख आकर्षण:

हरक़रा और कबूतर पोस्ट की प्रतिकृति

सेल्फी प्वाइंट

“आई लव पटना जीपीओ” का ग्रीन लोगो

जीपीओ परिसर को वॉकिंग पार्क और गार्डन के रूप में विकसित करने की योजना

इस अवसर पर अनिल कुमार ने पटना के नागरिकों और पर्यटकों को जीपीओ परिसर में आने और इस ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव लेने का निमंत्रण दिया।

Join us on:

Leave a Comment