RPF मोकामा ने डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध यात्रियों व अन्य को लिया हिरासत में!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक-6/1/25 को रेसुब पोस्ट मोकामा के द्वारा मोकामा स्टेशन पर दिव्यांग व महिला कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया। इस दौरान दिव्यांग कोच में 17 और महिला कोच में 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

वहीं निरीक्षक प्रभारी मोकामा के आदेशानुसार रेसुब पोस्ट मोकामा के द्वारा लेमुआ बाद हाल्ट पर आज पास के लोगों तथा बच्चो को इकठ्ठा कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को रेलवे लाइन से मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर अथवा अन्य वाहन अनाधिकृत रूप से पार नहीं करने, गाड़ियों में एसीपी नहीं करने एवं गाड़ियों पर पत्थरबाजी नहीं करने, रेलवे ट्रैक पर जानवर के नहीं चराने, रेलवे ट्रैक के नजदीक कूड़ा करकट नहीं फैलाने इत्यादि के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ उन्हें इससे होने वाली हानि तथा कानूनी कार्रवाई के बारे में स्पष्ट तौर पर बताया गया एवं कड़ी चेतावनी दी गई।

जबकी स ऊ नि मुकेश कुमार साथ ड्यूटी स्टाफ आरक्षी अजीत रंजन गश्त के दौरान ट्रेन नंबर 12336 के मोकामा आगमन पर समय लगभग 14.45 बजे जीआरपी मोकामा के ऑन ड्यूटी आरक्षी स्टाफ के साथ पोर्टिको मोकामा में यात्री सुरक्षा और गस्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में भागते देखा गया जीआरपी मोकामा और अन्य स्टाफ अजीत कुमार रंजन के साथ उसे रोका गया उसके पास दो पिट्टू बैग को जप्त किया गया तब मौके पर ही दोनों पिट्ठू बैग को मौके पर ही खोला गया तो उसमें अंगरेजी शराब इंपीरियल ब्ल्यू 15 पीस 750 मिली था। मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ मोकामा को सूचित किया गया और जीआरपी प्रभारी मोकामा को पोर्टिको से ही सूचित किया गया और उनके द्वारा पोर्टिको में पहुंचने पर अंगरेजी शराब और अभियुक्त को वही पर जीआरपी प्रभारी मोकामा को सौंप दिया गया। जिसके सम्बन्ध में जीआरपी मोकामा प्रभारी जप्त शराब और गिरफ्तार अभियुक्त को अपने साथ जीआरपी थाना मे अग्रिम कार्रवाई हेतू ले गई।

Join us on:

Leave a Comment