:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के खातिर मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी पति और ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए थे। पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है। मृतिका की पहचान भगवानपुर दहिया गांव निवासी रूपेश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने मृतका के पति रुपेश कुमार सहित उसके परिजनों पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया है। मृतिका के पिता लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित बोढ़ना गांव निवासी पिंटू तांती ने बताया है कि करीब तीन वर्ष पहले भगवानपुर निवासी राजेश तांती के बेटे रूपेश कुमार के साथ अपनी बेटी पूजा कुमारी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। 1 साल पहले एक बेटा पैदा हुआ, उसके बाद से दमाद रुपेश कुमार एवं उसका बाप राजेश तांती चार चक्का गाड़ी मांग रहा था। नहीं देने पर बराबर मारपीट किया जाता था। मेरी बेटी पूजा को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बाइट:- मृतका के पिता




