सीतामढ़ी- दो फाइनेंस बैंक लूट मामले में तीन गिरफ्तार 1 लाख कैश भी जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर – आदित्यानंद आर्य!

: सीतामढ़ी पुलिस ने फाइनेंस बैंक लूट कांड में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है सदर डीएसपी रामकृष्ण ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है डीएसपी ने बताया कि फाइनेंस फाइनेंस बैंक शाखा पुपरी तथा भारत फाइनेंस लिमिटेड बैंक रुन्नीसैदपुर में हुई लूट को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया गया था जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए अपराधियों में कुख्यात मुन्ना कुमार सिंह, मुस्कान कुमार सिंह और लक्ष्मेश्वर सिंह शामिल है पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एक ऑल्टो कार एक मोटरसाइकिल एक और नगद 110000 बरामद किया है सदर डीएसपी एवं पुपरी डीएसपी अतुल दत्ता के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी करते हुए दोनों लूट कांड का उद्वेदन कर दिया है इस लूट कांड के अन्य फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Byte- राम कृष्णा, सीडीपीओ सदर वन, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें