वैशाली- युवक ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास, ईलाज जारी, पुलिस ने जहर का डब्बा किया बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पटेरा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवक को छटपटाता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सराय थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान अख्तियारपुर पटेरा गांव निवासी दिवाकर सिंह के पुत्र तरुण कुमार बताया गया है। इस संबंध में युवक के परिजनों ने बताया कि तरुण घर से सामान लाने के बात कहकर निकाला था। सराय बाजार से घर लौट के बाद उसने फसल पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी ली उल्टी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर गुल सुन कर मौके पर आसपास स्थानीय लोग जुट गए स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सराय थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने जहर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। मौके से पुलिस ने जहर का डब्बा बरामद किया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि अख्तियारपुर पटेरा गांव में एक युवक के जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली है। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment