आरा- ट्रेन से कटकर दो की मौत, उत्पाद थाना की मनामनी के विरुद्ध जाम प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

पुलिस ने कुर्की के वारंटी को किया गिरफ्तार

आरा/टाउन थाना पुलिस ने कुर्की के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंह के मोहल्ला निवासी चंदन सिंह है, बांका जिला के न्यायालय द्वारा चंदन सिंह के खिलाफ कुर्की वारंट था,जिसके आलोक में टाउन थाना पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर बांका जिला भेज दिया गया है।

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस

आरा/दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब महथिन मंदिर के समीप बुधवार की देर शाम नॉन स्टॉप ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है. हादसे में मृत युवकों में से एक की उम्र लगभग 27 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है. घटना दानापुर-उधना एक्सप्रेस से घटित होना बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम महथिन मंदिर के समीप थोड़ी-सी दूरी पर दोनों ही युवकों की कटकर मौत हो गयी. घटना को लेकर अप से गुजरने वाली 15126 अप पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस बिहिया के अप आउटर सिग्नल पर लगभग 20 मिनटों तक खड़ी रही. बाद में घटनास्थल पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस ने शव को रेल ट्रैक से हटाया तब जाकर जनशताब्दी एक्सप्रेस रवाना हुई. आरपीएफ आरा की इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है. दोनों हीं शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया है तथा युवकों की शिनाख्त में रेल पुलिस जुटी हुई है.

आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे किया सड़क जाम
पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप
आरा/भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र अंतर्गत देचना बाल पर रहने वाले महादलित समुदाय के लोगों ने बुधवार की रात उत्पाद थाना की पुलिस पर मनमानी और दादागिरी करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण बिहिया बिहटा स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब के लिए छापामारी करने के नाम पर पुलिस देचना बाल पर रहने वाले परिवारों को प्रताड़ित कर रही है। पुलिस द्वारा किसी के घर में घुस जाना और किसी के साथ मारपीट करना यहां आम बात हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम उत्पाद थाना की पुलिस टीम यहां शराब के लिए छापामारी करने पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने वैसे लोगों के घरों में घुसकर मारपीट किया जिनका शराब के धंधे से कोई नाता नहीं है। पुलिस के इस रवैए से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और साढ़े आठ बजे के करीब देचना बाल के समीप बिहिया बिहटा स्टेट हाइवे को जमकर आवागमन ठप कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरो थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे तक चले सड़क जाम को समाप्त कराया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें