खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टाॅनिक : डॉ. दिलीप जायसवाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टाॅनिक : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर मोइन-उल-हक स्टेडियम पटना में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की ओर से आयोजित पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी न केवल कवि हृदय सम्राट थे बल्कि वे खेल प्रेमी भी थे। उन्होंने बताया था कि खेल न केवल स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है मन मस्तिष्क के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन टॉनिक है। खेल हमारे मानसिक कौशल को विकसित करता ही है हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार लाता है। खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें