रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार, के द्वारा सुपौल-अररिया नई रेल लाईन परियोजना अन्तर्गत चैनसिंहपट्टी में NH 327A पर बन रहे पूल सं0-108 के ऊपर गर्डर Launching का किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आवागमन के दृष्टिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्डर Launching का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर मुकेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, अम्बुज सिन्हा, सहायक अभियंता, अमितेश कुमार, सिनियर सेक्शन इंजिनीयर एवं अन्य उपस्थित थे।




