बिहार ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नगालैंड को एक परी और 157 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार क्रिकेट टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नगालैंड के खिलाफ एक परी और 157 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में बिहार के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पहली पारी में बिहार की टीम ने 91.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर में सार्थक झा के 191 रन और अनमोल कुमार की 96 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। इन दोनों बल्लेबाजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जवाब में नगालैंड की टीम अपनी पहली पारी में 121 रनों पर ही सिमट गई। बिहार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए बिहार टीम की तरफ से मोहित कुमार ने पांच विकेट चटकाए। तो वहीं दूसरी छोर से आर्यन पटेल और प्रीतम राज ने दो-दो विकेट और राज कमल ने एक विकेट लेकर नागालैंड की पहली पारी को ऑल आउट कर दिया।

फॉलोऑन खेलने उतरी नगालैंड की टीम दूसरी पारी में भी बिहार के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 64.4 ओवर में महज 108 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

दूसरी पारी में बिहार की गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मोहित कुमार, अनिमेष राज और भास्कर आनंद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सत्यम राज, आर्यन पटेल और प्रीतम राज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

बिहार क्रिकेट संघ इस जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देता है। यह जीत खिलाड़ियों के मेहनत, टीमवर्क और रणनीति का परिणाम है। बिहार की टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

अभिषेक तिवारी
मीडिया मैनेजर
BCA पटना
सम्पर्क :6201414112

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें