:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के बिचली मलाही में फ्लिपकार्ट गोदाम से चोरों ने लाखों रुपए कैश चोरी कर ली और लॉकर कई किलोमीटर दूर जाकर नेशनल हाईवे 31 के पास फेंक दिया। चोर का एक ग्लव्स भी दुकान में पड़ा मिला। डॉग स्क्वायड की टीम काफी देर तक चोर की तलाश में जुटी रही। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर मौजूद थी। सीसीटीवी कैमरे में चोर शटर तोड़ते हुए दिख रहा है। लेकिन अभी तक चोर की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। वहीं ईकार्ट कंपनी के कर्मचारियों ने कैश चोरी होने के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बाढ़ अनुमंडल में लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में पुलिस प्रशासन की अक्षमता को लेकर भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी डरे हैं। पुलिस को और अधिक सचेत होने की जरूरत है। वहीं बाढ़ थाना के थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि फोरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी है। सीसीटीवी में चोर की गतिविधि कैद हो गई है, लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। चोर की पहचान के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाइट अरुण सिंह, थानाध्यक्ष, बाढ़
संजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष, व्यावसायिक संघ, बाढ़




